Saturday, May 9, 2020

The Richest person in the History, Mansa Musa, मनसा मूसा सबसे धनी व दानवीर बादशाह

कीटा वंश, माली साम्राज्य, मनसा मूसा और अमीरी

The Richest person in the History

Mansa Musa considered the wealthiest one in the History, Here Some Modern Billionair with respect to him
Mansa Musa considered the wealthiest one in the History, Here Some Modern Billionair with respect to him

जब भी अफ्रीका के किसी देश या पूरे महाद्वीप का जिक्र आता है तो अधिकतर लोगो के मन में एक ही बात याद आती है वह है इस महाद्वीप की खस्ता हालात है। आज अफ्रीका के अधिकतर देश की आर्थिक स्थिति बेहद नाजूक है, हालांकि यह महाद्वीप पारिस्थितिकी रूप से दुनिया के अन्य भागों से काफी समृद्ध है। मगर आज के इस दौर में क्या पारिस्थितिकी रूप से मजबूत होना ही काफी नही है। किसी भी देश के सही विकास के लिए आर्थिक रूप से समृद्व होने के साथ ही एचडीआई मे भी सक्षम होना पढेगा। चलो वह एक अलग विषय है, इसका जिक्र करने का मकशद सिर्फ यह बताना था कि अफ्रीका की जो हालात अभी है वह प्राचीन काल या मध्य काल से बिल्कुल भिन्न है, 14वीं सदी में जब भारत मे तुलगक, तुगलकी फरमान जारी कर रहा था ठीक उसी वक्त माली व अफ्रीका में एक दानी राजा करोडों अरबांे का दान कर रहा था। यह टाॅपिक मध्य काल के एक ऐसे ही साम्राज्य व सुल्तान के बारे मे है जो 14वीं सदी के आस पास माली साम्राज्य का शासक बनता है, और अपनी अमीरी के कारण इतिहास मे अमर हो गया, वही माली जिसकी मौजूदा हालात आज भारत के एक छोटे से राज्य से भी नाजूक है माली की मौजूदा नाॅमियल जीडीपी 17.18 बिलियन डाॅलर व पीपीपी जीडीपी 41.130 बिलियन डाॅलर है जो कि नाॅमियल मे भारतीय राज्य गोवा व पीपीपी में उत्तराखंड के लगभग बराबर है और जनसंख्या लगभग 1.9 करोड, जो उत्तराखंड की जनसंख्या (1.08 करोड) के लगभग दुगनी है ऐसे में कल्पना कीजिए कि माली में एक समय दुनिया का सबसे अमीर इंसान रहता था। जिसके पास आज से 700 वर्ष पूर्व आज के माली की कुछ जीडीपी का 10 गुना पैसा था। यह बादशाह मनसा मूसा था शायद आप लोगो मे से कईयों ने इसके बारे में सुना भी हो मगर मै यहा कुछ तुलनात्मक तथ्य के साथ इस कहानी को रोचक बनाने की कोशिश करूंगा। आशा करता हूँ आप लोगो को पसंद आयेगा।


मनसा मूसा के बारे मे रोचक तथ्य ( Facts About Mansa Musa)

In 1375 Catalan Atlas. Started and it depicted Mansa Musa with holding a gold coin
In 1375 Catalan Atlas. Started and it depicted Mansa Musa with holding a gold coin 


  1. एक अध्ययन के अनुसार मनसा मूसा की संपत्ति का आज भाव पर बाजार कीमत लगायी जाये तो यह लगभग 400 बिलियन डॉलर के आसपास की आंकी जाती है, जो कि आज तक के ज्ञात इतिहास में सबसे अमीर इंसान है। क्योंकि आज तक ऐसा कोई भी इंसान नही है जिसकी कमाई इतनी ज्यादा हो, हालांकि अमेरिकी तेल व्यापारी जॉन डी0 रॉकफेलर को एकमात्र उस व्यक्ति में गिना जाता है जो अमीरी में मूसा के थोडी करीब आता जरूर है। जॉन डी0 रॉकफेलर, जिसका कि तेल के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में कुछ समय के लिए एकाधिकार रहा था, उसके बावजूद भी अर्थशास्त्रियों का मानना है कि राॅकफेलर के पास वर्ष 1937 तक लगभग 336 बिलियन डॉलर की संपत्ति थी। मौजूदा हालात मे कई अरबपतियों जैसे जैफ वेजैस, बिल गेट्स, वाॅरेन बफेट, जैसे कई तो अमीरी के मामले में मंसा मूसा के आसपास भी नही है, जिनकी दौलत क्रमशः 112 बिलियन डॉलर, 105 बिलियन डॉलर व 72 बिलियन डॉलर आंकी गयी है।
  2. मनसा मूसा शुरू में नमक का व्यापार किया करता था। बाद मे उसने सोने के खदानों का काम शुरू करवाया और सबसे अमीर सुल्तान बन गया।
  3. मनसा मूसा को अधिकांशतः टिम्बकटू का राजा के रूप मे भी बताया गया है। क्योंकि उस समय टिम्बकटू माली का सबसे समृद्ध शहरों मे शुमार था। मनसा मूसा के समय माली में हर साल करीब एक टन यानी 1000 किलो सोने का उत्पादन होता था।
  4. मनसा मूसा अपनी सेना व दानशीलता के कारण मशहूर था। वर्ष 1324 ई. में मनसा मूसा ने मक्का की यात्रा की थी, जिसका सफर लगभग 6000 किमी था, इसमे मूसा के 60000 सैनिक शामिल थे, जिसमे से 12000 तो सिर्फ मूसा के अंगरक्षक दल मे शामिल थे। मनसा मूसा की सवारी के आगे पीछे 500-500 पैदल लोगो का दस्ता था जो हथियारों व सोने की छडी से लैस थे। इस यात्रा में मूसा के संदेशवाहक भी साथ ही चल रहे थे ये भी 500 की संख्या मे थे जो कि रेशम का लिबास पहना हुए थे। कहा जाता है कि मनसा मूसा की इस यात्रा को देखने के लिए लगभग 2000 किमी तक लोगो ने लंबी कतार बनाकर उसका कारवां देखा व अवाक रह गये थे। कहा जाता है मनसा मूसा को अफ्रीका के लोगो की गरीबी का अंदेशा था,  जिस कारण वह अपनी मक्का यात्रा में 80 ऊंटों का जत्था, जिस पर लगभग 136 किलो सोना लदा हुआ था, लेकर गया था। उसने अपनी उदारता दिखाते हुए मिस्र की राजधानी काहिरा के गरीबों को भर भर कर सोना दान दे दिया था। 
  5. मध्यकालीन इतिहास मे सबसे महत्वपूर्ण नक्शा कैटलन एटलस, जिसे 1375 ई. मे शुरू किया गया था, यह नक्शे मे उस समय के बहुत ही महत्वपूर्ण साम्राज्यों को चिन्हित किया जाता था, में माली सल्तनत और उसके बादशाह मनसा मूसा का नाम शामिल किया गया। तथा मनसा मूसा को सबसे अमीर सुल्तान कहा था।

दुनिया की अद्भुद कलाकारी के लिए पढे रशमौर पहाडो की कलाकृति की कहानी

मनसा मूसा (मनसा मतलब बादशाह) - King Of Timbuktu

The Djinguereber Mosque in Timbuktu, Mali is built in 1327 by Mansa Musa. This is a famous learning center of Mali
The Djinguereber Mosque in Timbuktu, Mali is built in 1327 by Mansa Musa. This is a famous learning center of Mali 

मूसा माली के कीटा वंश का दसवा मनसा (बादशाह) था। इसका मूल नाम मूसा कीटा प्रथम था। इसका जन्म 1280 ई. में माली की राजधानी निआमी में हुआ था। इसका पूर्ववर्ती मनसा अबुबर्क द्वितीय था व उत्तराधिकारी मनसा इसका पुत्र मघन हुआ। अबुबर्क द्वितीय की मृत्यु 1312 ई. के बाद मूसा मनसा बना था। मूसा के मनसा बनने के समय कीटा वंश ने माली व घाना के राज्यों मे अपना साम्राज्य फैलाया था। मगर मूसा ने साम्राज्य विस्तार मे काफी अहम भूमिका निभाई। इसने साथ ही इसने माली का शहर तुम्बकटू को भी अल्पकालीन द्वितीय राजधानी बना ली थी। मूसा को 24 बडे शहरो का विजेता के रूप में भी वर्णित किया गया है। इतिहासकार मानते है कि ये शहर न होकर अफ्रीका व यूरोप के देश थे। मनसा मूसा ने कई शहरो को भी बसाया साथ ही शिक्षा और निर्माण कार्य को भी महत्व दिया। तिम्बक्टू में उसके द्वारा 1327 ई. में बनाया गया जिगुएरेबर मस्जिद को आज तक कलाकृति की एक अद्भूत कृत्यों में गिना जाता है। इसी ने माली मे सोने के खदानों को महत्व देते हुए उसके खनन कार्य करवाया था। मूसा के शासनकाल के दौरान, माली दुनिया में सोने का सबसे बड़ा उत्पादक हो गया था, जिसके बदौलत मनसा मूसा को आज तक दुनिया का सबसे बडा अमीर लोगो में गिना जाता है। यह इतिहास में एक महान उदारवादी सुल्तान के रूप में भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इसके 1324 ई. के मक्का यात्रा इस क्षेत्र में एक महत्व पूर्ण घटना थी। क्योकि यह भव्य होने के साथ ही उन शहरों में मंहगाई बढाने वाली घटना भी थी जिन शहरों मे मंसा मूसा मे भारी मात्रा मे सोना दान स्वरूप दिया था। कहा जाता है कि मनसा मूसा की इस यात्रा मे दानशीलता के किस्से सुनने के बाद कई यूरोपीय लोग सिर्फ बादशाह के शानओशौकत देखने के लिए पहुच गये थे। 

माली साम्राज्य का कीटा वंश (Keta dynastry)

The Great Mali Empire expanded during the Mansa Musa (1312-1337)
The Great Mali Empire expanded during the Mansa Musa (1312-1337)

सुंदियाता कीटा नामक एक शासक ने जो कि 1214 ई. 1235 ई0 तक घाना के एक छोटे से राज्य मे राज करता था, ने 1235 ई. तक में माली के पूरे भूभाग पर अपना अधिकार करने एक मजबूत व विशाल माली साम्राज्य की नींव डाली, जिसे अधिकांशतः इसकी राजधानी निआनी के कारण निआनी साम्राज्य भी कहा जाता हैं। माली साम्राज्य, एक इस्लामिक पश्चिम अफ्रीकी राज्य है शुरू में घाना व माली तक इसका साम्राज्य था, देखते ही देखते इसके काबिल शासको ने लगभग आज के आधे अफ्रीका यहां तक कि इसके राजा मनसा मूसा ने यूरोप का कुछ हिस्सा भी अपने साम्राज्य में मिला लिया था। इस साम्राज्य के शासकों ने 1235 ई0 से 1670 ई. तक शासन किया, हालांकि इसके शासको के बारे मे ज्यादा जानकारी नही है कि इस साम्राज्य में कितने शासक हुए। इस के बारे में जानकारी 14 वीं शताब्दी अरब इतिहासकार इब्न खल्दुन व मोरक्को यात्री इब्न बतूता (जो कि दिल्ली सल्तनत के समय भारत भी आया था) व अन्य इतिहासकारों से मिलती है। 1255 ई. में सुंदियाता कीटा की मृत्यु के बाद 1255 ई. में ही इसके शासको ने अपने नाम के साथ मनसा उपाधि जोडना शुरू कर दिया था, जिसका अर्थ बादशाह होता था।

मनसा मूसा की मृत्यु

इतिहास का सही अनुमान लगाना आसान नही है हमेंशा ही आंकडो को लेकर इतिहासकारों मे मतभेद रहा है यही कुछ मनसा मूसा की मृत्यु तिथि व कारणो के बारे मे भी देखने को मिलता है। मनसा मूसा की मृत्यु कब और कैसे हुई इसका तो कोई ठोस सबूत नही है मगर कुछ इतिहासकारों ने इसके उत्तराधिकारी इसके पुत्र मनसा मघन, जिसका शासनावधि 1337 ई. से 1341 दर्ज है, से ही अंदाजा लगाया जाता है कि 1337 ई. तक ही मनसा मूसा का शासनकाल रहा होगा। अतः उनके कीटा वंश के दसवे शासक के रूप में 25 वर्षों तक शासन किया था। 

मूसा के अन्य उपनाम (Mansa Musa Also know)

मूसा का साम्राज्य इतना बड़ा और प्रसिद्धि इतनी थी कि उसे अलग-अलग जगहों पर कई उपाधियों और उपनामों से नवाजा गया था I जैसे   Emir of MelleKankou Musa ,Gonga Musa, Lord of the Mines of Wangara and Conqueror of Ghanata 


माली के बारे मे कुछ परीक्षापयोगी तथ्य (Some Exam related facts About Mali)


  1. माली वर्ष 1892 में फ्रांस द्वारा काॅलोनी बनाया गया था, व साथ अन्य संघ देशों के साथ 20 जून 1960 को फ्रांस से आजादी मिलने के बाद 22 सितम्बर 1960 माली नाम से एक अलग देश का गठन किया गया। इसकी राजधानी बमाको क्षेत्रफल लगभग 12 लाख किमी व जनसंख्या 1.91 करोड है।
  2. पूर्व में नाइजर, पश्चिम में सेनेगल और मारितुआना, उत्तर में अल्जीरिया, दक्षिण में बुर्किना फासो और कोत दिव्वार व दक्षिण-पश्चिम में गिनी देश इसके पडोसी राज्य है।
  3. माली की आधिकारिक भाषा फ्रांसीसी जबकि इसकी क्षेत्रीय भाषा बाम्बारा है।
  4. होम्बोरी टोंडो यहा का सबसे ऊँचा पर्वत 1155 मीटर व नाइजर 4181 किमी यहा की सबसे बडी नदी है।

No comments:

Post a Comment

Please Do not enter nay spam link on comment

Rich Dad Poor Dad : What The Rich Teach Their Kids About Money